US से Import में 26% की उछाल, भारत का Trade Surplus घटकर 18.48 अरब डॉलर रहा
टैरिफ बाधाओं के बावजूद पहली छमाही में भारत का अमेरिका को निर्यात 11.1 प्रतिशत बढ़कर 50.81 अरब डॉलर रहा, जिससे वह भारत का शीर्ष निर्यात गंतव्य बना हुआ है। वहीं, अमेरिका से आयात में भी 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। वाणिज्य सचिव के अनुसार दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है।



























































