Illinois Hindu Temple साजिश पर MEA सख्त, प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने सुरक्षा मांगी
अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की साजिश पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है। इस मामले में पुलिस ने भारी हथियारों के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नफरती अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।



























































