Pakistan में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर संकट, HRFP की REAT Helpline पर आईं 900 से अधिक कॉल
ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान ने फैसलाबाद में धार्मिक अल्पसंख्यकों और हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए मानवाधिकार वकालत परियोजना का समापन किया। ताइवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेसी के सहयोग से हुई इस बैठक में पीड़ितों की सहायता और निगरानी मजबूत करने पर बल दिया गया। संस्था ने अपनी हेल्पलाइन और जमीनी प्रयासों से मानवाधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई।



























































