1601 करोड़ के फंड डायवर्जन केस में Nayan Raheja को झटका, PMLA के तहत अग्रिम जमानत खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कारोबारी नयन रहेजा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि बार-बार समन के बावजूद ईडी के सामने पेश न होना और जांच में असहयोग उनके खिलाफ जाता है। यह मामला घर खरीदारों के 1,601.63 करोड़ रुपये डायवर्ट करने के आरोपों से जुड़ा है।



























































