CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नई भाषा नीति के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिनमें से दो का भारतीय होना आवश्यक है। विदेशी भाषा को तीसरी भाषा के रूप में तभी चुना जा सकता है जब अन्य दो भारतीय हों, या इसे चौथे अतिरिक्त विषय के रूप में भी लिया जा सकता है।


























































