'गर्मी का इलाज, जेब में रखो प्याज', Delhi के Heat Action Plan पर कांग्रेस का तंज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली सरकार के हीट एक्शन प्लान पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 'जेब में प्याज' वाले नुस्खे की याद दिलाई है। रमेश ने इस कटाक्ष के माध्यम से भीषण गर्मी जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकारी नीतियों और मंत्रियों के अवैज्ञानिक दावों के बीच के अंतर को उजागर किया है।



























































