Earthquake In Afghanistan | अफगानिस्तान में 5 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
शनिवार सुबह अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, इसके झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए। भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 8:24 बजे आया। भूकंप अफगानिस्तान के बदख्शां क्षेत्र में ज़ायबक के पास 36.5536°N और 70.9259°E निर्देशांक पर केंद्रित था।



























































