6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी, जेलस्की के बेहद करीबी अचानक NSA डोभाल से मिलने पहुंचे
हाई प्रोफाइल मुलाकात का सबसे बड़ा सस्पेंस वो घटना है जो पिछले महीने 13 मार्च को मिजोरम में हुई थी। दरअसल 13 मार्च को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इन पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि यह लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए। लेकिन इनका असली मकसद म्यांमार के विद्रोही संगठनों को ड्रोन वॉरफेयर की ट्रेनिंग देना और हथियार मुहैया कराना था।



























































