Strait of Hormuz से गुज़रने का नया नियम, अब Iran वसूलेगा 'टोल', दुनिया में Oil संकट?
ईरान के एक सीनियर सांसद ने कहा कि इस जलडमरूमध्य से गुज़रने की इजाज़त सिर्फ़ उन कमर्शियल जहाज़ों को है, जिन्हें रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मंज़ूरी दी हो। ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापारिक जहाज़ों को इस जलमार्ग से गुज़रने से पहले "ज़रूरी टोल" चुकाना होगा; इसके लिए उन्हें उस रास्ते का इस्तेमाल करना होगा, जिसे ईरान ने पिछले महीने तय किया था।



























































