Tamil Nadu Road Accident: एक साथ निकले थे 13 साथी, लौटे 9 शव... केरल के स्कूल में पसरा मातम, रोते चिल्लाते दिखे लोग
तमिलनाडु में हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए नौ लोगों के शव शनिवार को जब उनके गांव पहुंचे तो पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया। एक साथ यात्रा शुरू करने वाले सहकर्मी और परिजन अब नौ एंबुलेंस में मृतक के रूप में लौटे, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।



























































