यूरोप को यूक्रेन की मदद करना पड़ा भारी, रूस ने मचा दी तबाही!
यूक्रेन ने इसके लिए ब्रिटेन का आभार जताते हुए कहा कि यह मदद उनकी रक्षा पंक्ति को टूटने से बचाएगी और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में कारगर साबित होगी। ब्रिटेन का यह कदम उसकी उस व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है जिसके तहत वह इस वर्ष यूक्रेन को 3 अरब पाउंड यानी करीब 4 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



























































