UPPCL की चेतावनी: घर में 'Vampire Load' बढ़ा रहा आपका Electricity Bill, तुरंत बदलें ये आदतें
बिजली के बढ़ते बिल का एक बड़ा कारण 'वैंपायर लोड' है, जिसके बारे में 90% लोग नहीं जानते। UPPCL के अनुसार, स्टैंडबाय मोड में टीवी, वाई-फाई राउटर और प्लग में लगे चार्जर लगातार बिजली की खपत करते हैं। इन उपकरणों को इस्तेमाल न होने पर मेन स्विच से बंद करके न सिर्फ बिल में भारी कटौती की जा सकती है, बल्कि उनकी लाइफ भी बढ़ाई जा सकती है।



























































