महिला आरक्षण पर Smriti Irani का वार, बोलीं- Congress की 'सामंती मानसिकता' उजागर हुई
भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दशकों से महिला अधिकारों की वकालत का दावा करने वाली पार्टी ने संसद में विधेयक गिराए जाने पर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कांग्रेस के असली इरादों को उजागर कर दिया है और यह उनकी सामंती सोच को दर्शाता है।



























































