Delhi में ISI की बड़ी Terror Plot नाकाम, Pakistan से जुड़े 6 आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शहज़ाद भट्टी द्वारा रची गई दिल्ली में पेट्रोल बम हमले की साज़िश का भंडाफोड़ करते हुए छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों ने न्यू पुलिस लाइन्स, आनंद विहार ISBT जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी की थी, जिसका उद्देश्य राजधानी में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाना था। यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे एक बड़े आतंकी नेटवर्क को उजागर करती है।



























































