Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए
मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का सिस्टम छह लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है और संस्थाओं पर कब्जा है। राहुल ने कहा कि यह व्यवस्था सवाल पूछने वाले छात्रों से डरती है और उसे केवल अंधभक्त चाहिए।



























































