England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना
इंग्लैंड के टेलफोर्ड में एक यमनी नागरिक ने सिख बस चालक के साथ मारपीट कर उसकी बस छीन ली। इसके बाद उसने बस को गलत दिशा में दौड़ाकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चालक को मामूली चोटें आई हैं।



























































