Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि भारत अपनी विदेश नीति और आर्थिक फैसलों में बाहरी दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा। अमेरिकी प्रतिबंधों पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल देशहित और जनता के कल्याण को प्राथमिकता देगी। उन्होंने दोहराया कि भारत किसी गुट में शामिल होने के बजाय अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम रहेगा।



























































