BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह
बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए 29 बहुउद्देशीय हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह बनाए जाएंगे। लगभग 330.07 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 4,000 परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा दे सकेंगे। इससे विद्यालयों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी और उत्तरपुस्तिकाओं का सुरक्षित भंडारण संभव होगा।



























































