मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत
मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार पुल से नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



























































