MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फर्जी खबरों का आरोप लगाकर एमएसएनबीसी, सीएनएन और पोलिटिको पर व्हाइट हाउस में प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद शनिवार को एमएसएनबीसी के पत्रकारों को प्रवेश से रोककर उनके बैज निष्क्रिय कर दिए गए। नेटवर्क ने इसका विरोध करते हुए स्वतंत्र पत्रकारिता और अपने अधिकारों की रक्षा करने की बात कही है।



























































