2013 में ही रद्द हो चुका है अलॉटमेंट, बिना अनुमति कब्जा बरकरार, RTI से कांग्रेस के 24 अकबर रोड ऑफिस पर क्या बड़ा खुलासा हो गया?
आरटीआई का हवाला देते हुए खुलासा किया है कि केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि पार्टी पर बकाया राशि अभी समीक्षा के अधीन है और तय की जानी बाकी है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले 'डायरेक्टरेट ऑफ़ एस्टेट्स' की ओर से आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि लुटियंस दिल्ली में स्थित अकबर रोड का बंगला नंबर 24, 7 अगस्त 1992 को कांग्रेस पार्टी को अलॉट किया गया था।



























































