लाखों भारतीयों को बड़ी राहत! Green Card के लिए US में रहकर ही कर सकेंगे Apply, नहीं लौटना होगा घर
यूएससीआईएस ने संकेत दिया था कि स्थायी निवास चाहने वाले व्यक्तियों को असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, प्रक्रिया अवधि के दौरान अपने गृह देशों में लौटना होगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीएचएस ने अब कहा है कि नीति में कोई व्यापक बदलाव नहीं हुआ है। विभाग ने बताया कि आव्रजन अधिकारियों के पास लंबे समय से यह विवेकाधिकार रहा है कि वे प्रत्येक मामले के आधार पर यह तय करें कि आवेदक को अमेरिका के बाहर से ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए या नहीं।



























































