होर्मुज स्ट्रेट और यूरेनियम पर ट्रंप ने क्या ऐसा दावा किया, ईरान असहमत, वार्ता पर बना सस्पेंस
ईरान ने अमेरिका के इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि युद्धविराम समझौते के लिए बातचीत जारी है और अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। दोनों देशों ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रखते हुए, युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए एक प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।



























































