Bihar Government के आदेश के बाद भी टस से मस नहीं Rabri Devi, बोलीं- वे पुलिस बुला लें, बंगला नहीं छोड़ूंगी
आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बिहार सरकार के बेदखली नोटिस के बावजूद पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर दिया है। सरकार ने यह बंगला पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया है, जबकि राबड़ी देवी को विपक्ष की नेता के तौर पर वैकल्पिक आवास पहले ही दिया जा चुका था। उन्होंने चुनौती दी है कि प्रशासन उन्हें हटाने के लिए पुलिस बुला सकता है, जिससे यह मामला राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है।



























































