Assam में Mamata Banerjee को झटका, TMC प्रदेश अध्यक्ष का आरोप- 'पार्टी हिंदुओं की रक्षा में Fail हुई'
मजूमदार ने कहा मैं शुरुआत से ही, बीस साल से अधिक समय से असम में टीएमसी के साथ था। मैं संस्थापक सदस्यों में से एक था। मैंने असम में टीएमसी को आगे बढ़ाने में मदद की। लेकिन आज, मुझे कहना होगा कि पार्टी अपनी दूरदृष्टि खो चुकी है। अब मैं जो देख रहा हूं वह एक सांप्रदायिक संगठन है, जो सभी समुदायों के लिए खड़े होने के बजाय मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने में लगी है।



























































