Tamil Nadu में वादे पर बवाल! कृषि कर्ज माफी के लिए सड़कों पर उतरे किसान, Police से नोकझोंक
प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु सरकार द्वारा किए गए कृषि ऋण माफी के वादे को तत्काल लागू करने की मांग की और केंद्र एवं राज्य सरकारों से आग्रह किया कि वे कर्नाटक सरकार को कावेरी नदी पर मेकेदातु में प्रस्तावित बांध परियोजना को आगे बढ़ाने से रोकें। यह विरोध प्रदर्शन तमिलनाडु किसान संरक्षण संघ और तमिलनाडु किसान संघों की संयुक्त कार्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।



























































