Operation Sheruwali के तहत राजौरी के घने जंगलों में घिरे पाक आतंकी, खून के धब्बों से हुआ गुप्त ठिकाने का खुलासा
हेलिकॉप्टरों, ड्रोनों और खोजी कुत्तों की मदद से सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती के माध्यम से ऑपरेशन क्षेत्र के चारों ओर घेरा भी मजबूत कर दिया गया है।



























































