Arvind Kejriwal का बड़ा आरोप: NEET पेपर लीक के पीछे शिक्षा माफिया का हाथ, सरकार नाकाम!
अरविंद केजरीवाल ने NEET पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना के वाहनों के इस्तेमाल को महज "दिखावा" बताया है, आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का पेपर लीक रोकने का कोई वास्तविक इरादा नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इससे शिक्षा व्यवस्था में माफिया का नियंत्रण समाप्त होगा, जो देश की शिक्षा प्रणाली को गहराई से प्रभावित कर रहा है।



























































