उत्तराखंड हादसा: तुंगनाथ-चोपता में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत, दो घायल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन स्थल तुंगनाथ-चोपता में तेज अंधड़, बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।



























































