Rajnath Singh का दावा, 'Operation Sindoor' में Indian Navy ने Pakistan को बंदरगाहों में दुबका दिया!
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, जिसने पाकिस्तानी नौसेना को अपने बंदरगाहों तक सीमित कर दिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समुद्री सुरक्षा पूरे राष्ट्र से जुड़ी है और यह संग्रहालय नौसेना की परिचालन क्षमताओं तथा आईएनएस गोमती की ऐतिहासिक सेवाओं को प्रदर्शित करेगा।



























































