CUET UG 2026: Technical Glitch से परेशान छात्रों को NTA देगा दूसरा मौका, नई तिथियां होंगी घोषित
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का सामना करने वाले उम्मीदवारों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) एक और मौका देगी, जिसके लिए नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। इस खराबी के चलते कुछ केंद्रों पर परीक्षा में देरी हुई और दोपहर के सत्र का समय भी संशोधित करना पड़ा, जिससे छात्रों को असुविधा हुई। एनटीए ने समस्या का समाधान होने की पुष्टि की और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।



























































