Bodh Gaya से Myanmar President का आध्यात्मिक शंखनाद, पांच दिवसीय India दौरे का हुआ आगाज
हवाई अड्डे पर माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) (@GovernorBihar) ने उनका स्वागत किया। पोस्ट में आगे कहा गया कि यह यात्रा "हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और जन-संबंधों को दर्शाती है और हमारे निरंतर सहयोग की गहराई को उजागर करती है। आगमन के तुरंत बाद, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा किया, जो एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।



























































