ChatGPT का नया अवतार: बोरिंग लिंक नहीं, कलरफुल कार्ड्स और Smart Screenshot से शेयर होगी चैट
OpenAI जल्द ही ChatGPT में चैट शेयरिंग का अनुभव बदलने वाला है। अब साधारण URL की जगह आकर्षक कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स दिखेंगे, जो चैट का टाइटल भी दिखाएंगे। इसके अलावा, एक स्मार्ट स्क्रीनशॉट फीचर यूजर्स को सिर्फ इमेज या वेब लिंक के साथ स्क्रीनशॉट शेयर करने का विकल्प देगा। यह बदलाव शेयरिंग को ज्यादा सुविधाजनक और विजुअली अपीलिंग बनाएगा।



























































