ATM Card की छुट्टी! अब Aadhaar से होगा Cash Withdrawal, जानें AePS का पूरा Process
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) एक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जो बिना डेबिट कार्ड के बैंकिंग सेवाएं प्रदान करती है। NPCI द्वारा संचालित यह सिस्टम विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी है। इसके तहत, आधार-लिंक्ड बैंक खाते से सिर्फ फिंगरप्रिंट सत्यापन द्वारा माइक्रो-एटीएम के जरिए नकद निकासी, बैलेंस जांच और फंड ट्रांसफर जैसी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होती हैं।



























































