Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और ओले गिरने का अनुमान जताया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं।



























































