US में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ, डिपोर्टेशन की तैयारी में Haryana STF
अमेरिका में फर्जी पासपोर्ट के सहारे छिपे मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या और जबरन वसूली जैसे कई मामलों में वांछित ये दोनों आरोपी फिलहाल नेवादा के डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। अब हरियाणा एसटीएफ उन्हें भारत वापस लाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में है।



























































