चीन के नहले पर भारत का दहला, बैन लगाया तो बना ली खुद की टनल कटर मशीन!
चीन द्वारा टनल बोरिंग मशीनों के निर्यात पर नियंत्रण लगाने से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए जोखिम बढ़ गया है। हालांकि, भारत ने इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत अब तमिलनाडु संयंत्र में बड़ी टनल बोरिंग मशीनें बनाकर इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है।



























































