Tibet Earthquake | तिब्बत में भीषण भूकंप के बाद 4.5 तीव्रता का आफ्टरशॉक, मृतकों की संख्या 16 हुई, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी
चीन के स्वशासित क्षेत्र तिब्बत में भीषण भूकंप के दो दिन बाद शनिवार सुबह एक बार फिर आफ्टरशॉक (भूकंप का झटका) महसूस किया गया। हालांकि, यह रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का एक मध्यम झटका था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी नए नुकसान या हताहत होने की तुरंत कोई सूचना नहीं है।



























































