जिहाद का जमाना आ गया है...मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के माहिम से 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है। जांच के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर जिहाद का आह्वान करने, हथियार उठाने और सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाली देश-विरोधी टिप्पणियां करता था।



























































