UP Assembly Election 2027 | 'लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना...', सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच
ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव के प्रदर्शन और जमीनी गणित का हवाला देते हुए कांग्रेस को 100 से कम सीटें देने के पक्ष में है। पार्टी कांग्रेस को 60 से 70 सीटें देने पर विचार कर रही है, हालांकि इस फॉर्मूले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना अभी बाकी है।



























































