Arunachal Pradesh में 'सियांग महा-परियोजना' के खिलाफ उग्र विरोध: पुलिस-प्रदर्शनकारी झड़प में 4 महिलाएं घायल, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, सीएम खांडू ने की शांति की अपील
स्थिति को बेकाबू होते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। यह घटना सियांग, अपर सियांग और ईस्ट सियांग जिलों के विभिन्न हिस्सों में बुलाए गए 12 घंटे के बंद के दौरान घटी। प्रभावित इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।



























































