Israel West Bank Operation | इजरायली सैनिकों की हत्या के बाद भड़का तनाव! हेब्रोन में IDF का बड़ा सर्च ऑपरेशन, पूरे वेस्ट बैंक में लॉकडाउन की तैयारी
IDF ने यह भी कहा कि पूछताछ और सुरक्षा जांच के बाद, स्थानीय निवासी तय किए गए तीन निकास बिंदुओं (एग्जिट पॉइंट्स) से इलाके से बाहर जा सकते हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि संदिग्ध व्यक्तियों को आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों के पास भेजा जा सकता है।



























































