India-China Arunachal Pradesh Border Standoff | अरुणाचल के असाफिला और लोंगजू में बनी हुई है संवेदनशीलता, लेकिन नियंत्रण में है स्थिति, सैन्य और कूटनीतिक तंत्र सक्रिय
सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में सुरक्षा के माहौल के बीच ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच किसी हिंसक टकराव की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि ज़मीनी कमांडर संयम बरत रहे हैं और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित रखे हुए हैं।



























































