Diwali पर 10000 करोड़ के नुकसान की आशंका, CTI ने Rahul Gandhi से रैली टालने का किया आग्रह
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी से रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली 10 नवंबर के बाद करने की अपील की है। CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी कि दिवाली और धनतेरस के पीक सीजन में रैली से दिल्ली के व्यापारियों को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।



























































