सऊदी छोड़िए अब तो रेंज में UAE, हूती तो गजब कर रहे हैं, कांप गए अंसारुल्लाह के दोनों दुश्मन
यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और रणनीतिक अलशबा ऑयल फील्ड पर ड्रोन व मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। यूएई सीमा के निकट बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने दूतावास कर्मियों को तुरंत सऊदी छोड़ने का निर्देश दिया है। इन आधुनिक हमलों ने सऊदी समर्थित सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।



























































