जिसे देने वाले थे ब्रह्मोस वो पाकिस्तान से जा मिला, क्या है बद्र डील जिसने बढ़ाई भारत के लिए क्यों टेंशन?
पाकिस्तान, तुर्की, कतर और इंडोनेशिया के बीच हुए बद्र रक्षा समझौते के बाद भारत-इंडोनेशिया मिसाइल डील पर सवाल उठे हैं। हालांकि, भारतीय विशेषज्ञों ने साफ किया है कि भारत के समझौते में सख्त सुरक्षा प्रावधान हैं और कोई तकनीकी ट्रांसफर नहीं होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक इस नए समझौते से भारत के ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।



























































