फंड जुटाने की तैयारी! सरकारी उर्वरक कंपनी RCF लाएगी FPO, बाजार से ₹1,500 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) की दिग्गज उर्वरक और रसायन निर्माता कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) बाजार से एक बड़ी पूंजी जुटाने की तैयारी में है। कंपनी अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम यानी फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के माध्यम से 1,500 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने की योजना बना रही है।



























































