Sugar Export Ban का कड़वा असर, Share Market में चीनी कंपनियों के शेयर धड़ाम
केंद्र सरकार द्वारा चीनी निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक लगाई गई रोक का शेयर बाजार पर तत्काल असर हुआ है। घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिए गए इस फैसले के कारण बलरामपुर चीनी और धामपुर शुगर जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में 3% से अधिक की भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।



























































