मौका देख हूतियों ने किया ऐसा तबाह, सऊदी ने जारी किया थ्रेट अलर्ट
यमन के हूती विद्रोहियों ने बाब अल मंदेब और रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण मजबूत कर सऊदी अरब के तेल निर्यात और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर दी है। हमलों के खतरे के बीच सऊदी अरब ने रियाद में आपातकालीन अलर्ट जारी किया। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हूतियों के बढ़ते हमलों और सैन्य गतिविधियों की निंदा की है।



























































