CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का विरोध किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पराली न जलाने वाले किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग की। मान ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के लिए सिर्फ पंजाब के किसानों को दोषी ठहराना पूरी तरह से अनुचित है।



























































